
*भांकरोटा मंडल में विकास रथ यात्रा आयोजित*
जयपुर, भांकरोटा मंडल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के दो वर्ष के दौरान किए गए विकास कार्य को जन-जन तक हर कार्यकर्ता एवं मतदाता तक पहुंचाने के लिए विकास रथ यात्रा बुरजाली नीमडीं बालाजी मंदिर पत्रकार रोड वार्ड 74 से प्रारंभ होकर चिंताहरण काले हनुमान जी मंदिर एवं वार्ड 83 तक आयोजित की गई। रथ यात्रा के दौरान सैकड़ो कार्यकर्ता साथ थे। इस अवसर पर हनुमान जी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 मनोहर दास जी महाराज , रामानंद सैनी, अनिल चौधरी मंडल अध्यक्ष, सुधा घनश्याम गुप्ता पार्षद प्रत्याशी प्रतिनिधि वार्ड 74, बिंदिया शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष भांकरोटा मंडल,पार्षद मुकेश काका वार्ड 71 भी पार्षद गणेश जाट वार्ड 68 महामंत्री भंवर जिंदोलिया ,पदम जैन ,
रवि शंकर शर्मा सेवानिवृत्त व्याख्याता एवं सक्रिय कार्यकर्ता भाजपा , दिलीप जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संबोधन किया गया। इस दौरान भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री महोदय द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही उनके द्वारा किए गए विकास कार्य के ऊपर भी प्रकाश डाला गया। जिसकी जनता ने सहराना कीऔर जनता द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम, भाजपा जिंदाबाद ,मुख्य मंत्री जिन्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं में बहुत ही जोश था।