logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पेंशनर उप शाखा मांगरोल ने पेंशनर दिवस मनाया

मांगरोल दिनांक 17 दिसंबर 25 को पेंशनर समाज उप शाखा मांगरोल के तत्वाधान में पेंशनर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरीराज सिंह हाडा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य तथा अध्यक्षता लक्ष्मी चंद गोचर अध्यक्ष पेंशनर समाज उप शाखा मांगरोल ने की। कार्यक्रम में स्वर्गीय डी एस नकारा का जन्मदिन पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया जिसे पेंशनर समाज पेंशनर दिवस के रूप में मनाते हैं। श्री नकारा ने सरकार के खिलाफ पेंशनरो को पूर्ण पेंशन दिलाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। लगातार 10 वर्षों तक सर्वोच्च न्यायालय में कैस लड़कर भारत के समस्त पेंशनर बंधुओ की पेंशन में वृद्धि करवाई। आठवें वेतनमान में पेंशनरों की पेंशन में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं करने के लिए प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री भारत सरकार के नाम उपखंड अधिकारी मांगरोल को ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम में हुकम चंद मीणा रकस पुरिया सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जोधराज नागर मदनलाल सुमन केसरी लाल सुमन बद्री लाल नागर सीताराम मालव बोहत सिद्दीक मोहम्मद रामेश्वर शास्त्री ब्रह्मानंद शर्मा गोवर्धन लाल बेरवा भेरूलाल पारेता मेघराज रेगर विजेंद्र सिंह हाडा मोहम्मद इलियास हनीफ मोहम्मद राम नारायण बेरवा भंवरलाल बेरवा आदि लगभग 60 पेंशनर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राम प्रसाद बेरवा सेवानिवृत प्रधानाचार्य मांगरोल ने किया।

22
647 views

Comment