logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदायूं पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड एसएसपी ने ली सलामी।

बदायूँ पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड, एसएसपी ने ली सलामी

बदायूँ।
आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी उझानी/लाइन डॉ. देवेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।
परेड के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। साथ ही टोलीवार टर्नआउट की जांच करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल कराई गई तथा शस्त्रों के संचालन एवं उनके उचित रख-रखाव का अभ्यास भी कराया गया।
परेड के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, गार्दरूम, जीपी स्टोर, यातायात कार्यालय, परिवहन शाखा, जीडी कार्यालय, केन्द्रीय पुलिस कैंटीन, पुस्तकालय, गैस एजेंसी, आरओ प्लांट, पुलिस कंट्रोल रूम, क्रिप्टो सेंटर पुलिस रेडियो शाखा, पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूँ,आटा-मसाला चक्की, भोजनालय, पुलिसकर्मियों के बैरक तथा निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया गया।
इसके साथ ही नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत आरटीसी बैरक, स्कूल, अस्पताल, सैलून, भोजनालय एवं शौचालय आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी उझानी लाइन डॉ. देवेन्द्र कुमार, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी तथा पुलिस लाइन की सभी शाखाओं के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

34
781 views

Comment