logo

शाहजहांपुर जिले की कलान तहसील के गांव खजुरी निवासी यदुनाथ सिंह परमवीर चक्र विजेता के प्रपोत्र रामसेवक को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

परम वीर चक्र विजेता नायक यदुनाथ सिंह के प्रपोत्र रामसेवक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित 21 परमवीर चक्र विजेताओं की लगाई गई तस्वीर कलान शाहजहांपुर।राष्ट्रपति भवन में परम वीर दीर्घा' का उद्घाटन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजय दिवस के उपलक्ष्य मे अंग्रेजो की तस्वीरें हटाकर 21 परमवीर चक्र विजेताओं की तस्वीर लगाई। वर्ष 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत की याद दिलाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बहादुरों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिनकी वीरता, समर्पण और देशभक्ति ने हमेशा देश को गौरव दिलाया है। हर नागरिक को प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट के माध्यम से कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों की 'स्वदेशीकरण के माध्यम से सशक्तीकरण' पहल भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। द्रौपदी मुर्मू ने सभी सेनानियों के परिजनों को राष्ट्रपति भवन बुलाया। शाहजहांपुर की कलान तहसील के गांव खजुरी निवासी वीरबल के बहादुर बेटे ने 1947 मे अंग्रेजों के छक्के छूटा दिए थे। जम्मू एन्ड कश्मीर की नौसेरा सेक्टर चौकी पर तिरंगा लहरा क़र भारत मे नाम रोशन किया था। बुधवार को राष्ट्रपति भवन दिल्ली बुलाकर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने परमवीर चक्र विजेता नायक यदुनाथ सिंह के प्रपोत्र रामसेवक को साल व चित्र भेंटकर सम्मानित किया। सेनानी के प्रपत्रसेनानी के प्रपोत्र रामसेवक ने द्रोपति मुर्मू का आभार व्यक्त किया।

4
180 views