logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत की 183 वीं गोष्ठी धूमधाम से संपन्न

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत की 183 वीं गोष्ठी शनिवार को म्युचुअल फंड, नियर हरिनगर चन्दुआ छित्तुपुरा में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई।
इस गोष्ठी की अध्यक्षता श्री दिनेश दत्त पाठक, मुख्य अतिथि श्री सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध,संचालन मुनींद्र कुमार पाण्डेय मुन्ना व गजलकार गोपाल केशरी ने किया।

इस कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने अपने स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत व अभिनन्दन किया, तदोपरान्त सरस्वती बन्दना राम जतन पाल ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुरी, मुनींद्र पाण्डेय ,गोपाल केशरी, शैलेंद्र अमबष्ट, फुर्तीला बनारसी, विमल बिहारी, सिद्धनाथ शर्मा, शैलेंद्र अमबष्ट, राकेश दूबे,जनाब जमाल अंसारी, दिनेश दत्त पाठक, गोपाल केशरी, चिंतित बनारसी, जितेंद्र श्रीवास्तव टोपी, फुर्तीला बनारसी, प्रदीप पाण्डेय, विमल बिहारी, विजय चंन्द्र त्रिपाठी,आनंद कृष्ण मासूम, पुष्पेन्द्र अस्थाना, सूर्य प्रकाश जी, सत्यनारायण जी इत्यादि रहे। आज की गोष्ठी में सभी रचनाकारों ने एक से बढ़ कर एक रचना का काव्य पाठ किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापित संस्था के महासचिव गोपाल केशरी ने किया उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।

भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी

26
2403 views

Comment