logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्य मंत्री ने दिव्यांग बच्चों को सामग्री वितरित कीः घनश्यामपुर में कॉपी, स्वेटर और 1001 भगवत गीता बांटी गई

जौनपुर के बदलापुर तहसील क्षेत्र स्थित घनश्यामपुर बाजार में शनिवार को एक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री समरथ्थी राजाराम दिव्यांग एवं बालिका शिक्षण संस्थान में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने वार्षिकोत्सव समारोह में 60 दिव्यांग बच्चों को कॉपी-कलम, स्वेटर और पाठ्य सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर मंत्री प्रजापति ने उपस्थित सभी लोगों को भगवत गीता और गमछा भी भेंट किया। सनातन धर्म प्रचार कार्यक्रम में कुल 1001 भगवत गीता और गमछा का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम आज का कर्मवीर सोशल फाउंडेशन ने किया lकार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छोटे बच्चों ने गीत-संगीत के माध्यम से मोबाइल, इंटरनेट, इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे ऐप्स से होने वाले नुकसान को दर्शाया, जिसकी दर्शकों ने सराहना की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह और अखंड राजपूताना सेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय शाही शामिल रहे। कार्यक्रम के संयोजक ठाकुर आर .पी . सिंह दुर्गवंश राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आयोजक अखंड राजपूताना सेवा संघ ने सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया l
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, खुटहन ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमार यादव, महाराजगंज ब्लॉक प्रमुख विनय कुमार सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख बक्सा सजल सिंह , इस्कॉन अयोध्या से गीता मनीषी देव शेखर विष्णु दास एवं राजेश जे सिंह आदि लोग उपस्थित रहे l विद्यालय के प्रबंधक / सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने कार्यवाही पढ़ कर बताया तथा बड़ी संख्या में अध्यापक - अध्यापिकाएं और बच्चे मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिव्यांग बच्चों के माता-पिता और स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा। जिले में इस प्रकार का यह पहला बड़ा आयोजन माना जा रहा है, जिसमें दिव्यांग बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री, स्वेटर और धार्मिक ग्रंथ वितरित किए गए। संचालन अमर सिंह एवं विद्यालय की छात्रा माही सिंह, नंदिता सिंह, मांडवी दुबे ,राधा दुबे ,प्रियांशी गुप्ता ,आस्था प्रजापति ,नैना गुप्ता ने किया l

28
333 views

Comment