logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारत मंडपम में निखिल बोथरा को ‘देश रत्न अवॉर्ड 2025’




राजस्थान के सरदारशहर में जन्मे, बेंगलुरु में शिक्षित और वर्तमान में असम में एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित निखिल बोथरा ने अपने साहस, संकल्प और राष्ट्रप्रेम से देशभर में एक नई पहचान बनाई है। 23 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें ‘देश रत्न अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय युवा वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

देश रत्न अवॉर्ड 2025

देश रत्न अवॉर्ड निखिल बोथरा को उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान, युवाओं को प्रेरित करने वाले अभियानों और भारत की एकता को समर्पित कार्यों के लिए प्रदान किया गया। उनकी इंडिया बॉर्डरलाइन राइड 2025 ने देशभर में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, सड़क सुरक्षा और देशप्रेम का संदेश दिया, जिसके लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला।

वर्ल्ड रिकॉर्ड

देश रत्न अवॉर्ड से अलग, निखिल बोथरा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। उन्हें World Records India द्वारा “First Indian To Draw The Map Of India On A Solo Motorcycle Expedition” के खिताब से सम्मानित किया गया है। इस रिकॉर्ड के तहत उन्होंने एकल मोटरसाइकिल यात्रा के माध्यम से भारत की सीमाओं को छूते हुए पूरे देश का मानचित्र साकार किया।

10 अगस्त 2025 को नई दिल्ली से शुरू होकर 7 नवंबर 2025 को असम में संपन्न हुई इस यात्रा के दौरान निखिल ने चारों धाम, 12 ज्योतिर्लिंग, सभी 28 राज्य की राजधानियाँ और प्रमुख सीमावर्ती क्षेत्रों को कवर किया। कठिन मौसम, दुर्गम रास्तों और अकेलेपन के बावजूद यह यात्रा उनके अटूट संकल्प का प्रतीक बनी।

19
2975 views

Comment