logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्र प्रेरणा स्थल कार्यक्रम को लेकर लखनऊ में 23 से 25 दिसंबर तक यातायात डाइवर्जन लागू ।

संवाददाता, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को बसंतकुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे। इसके चलते शहर के विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) यातायात कमलेश दीक्षित ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे से व्यवस्था लागू होगी।बुधवार को कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी। ऐसे में वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। इस दौरान ट्रैफिक समस्या आने पर कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं। यह व्यवस्था रहेगी लागू
मलिहाबाद चौराहा से बाजनगर किसानपथ/छन्दोईया की तरफ भारी/बड़े/कामर्शियल वाहन नहीं जा सकेंगे, बल्कि जीरो प्वाइंट मोहान रोड होकर जा सकेंगे।
मुंजासा तिराहा से बाजनगर किसानपथ/छन्दोईया की तरफ भारी/बड़े/कामर्शियल वाहन नहीं जा सकेंगे, बल्कि जीरो प्वाइंट मोहान रोड होकर जा सकेंगे।
बाजनगर किसानपथ अंडरपास से छन्दोईया बाईपास तिराहा की तरफ भारी/बड़े/कामर्शियल वाहन नहीं जा सकेंगे, बल्कि किसानपथ होकर जा सकेंगे।
कसमण्डी (हमसफर लान) अंडरपास से अंधे की चौकी तिराहा की तरफ भारी/बड़े/कामर्शियल वाहन नहीं जा सकेंगे, बल्कि किसानपथ होते हुए जा सकेंगे।
छन्दोईया बाईपास तिराहा से कार्यक्रम स्थल/भिठौली तिराहा की तरफ भारी/बड़े/कामर्शियल वाहननहीं जा सकेंगे, बल्कि अंधे की चौकी तिराहा, बाजनगर किसानपथ अंडरपास से किसानपथ या दुबग्गा तिराहा होकर जा सकेंगे।
तिकोनिया तिराहा से दुबग्गा तिराहा/छन्दोईया बाईपास तिराहा की तरफ भारी/बड़े/कामर्शियल वाहन नहीं जा सकेंगे, बल्कि नहर तिराहा मोहान रोड, खुशहालगंज बाजार होते हुए खुशहालगंज किसानपथ अंडरपास से किसानपथ होकर जा सकेंगे।
भिठौली तिराहा से कार्यक्रम स्थल/छन्दोईया बाईपास तिराहा की तरफ भारी/बड़े/कामर्शियल वाहन नहीं जा सकेंगे, बल्कि सैरपुर तिराहा, अस्ति क्रासिंग, बख्शी तालाब होते हुए इंदौराबाग किसानपथ अंडरपास से किसानपथ या इंजीनियरिंग कालेज चौराहा होकर जा सकेंगे।
नया पक्कापुल तिराहा/कुड़ियाघाट तिराहा से कार्यक्रम स्थल/घैला तिराहा की तरफ बड़े/कामर्शियल वाहन नहीं जा सकेंगे, बल्कि रूमीगेट, कोनेश्वर चौराहा, बालागंज चौराहा, दुबग्गा तिराहा होकर जा सकेंगे।
दुबग्गा तिराहे से कोई भी वाहन छन्दोईया या सीतापुर बाईपास की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि तिकोनिया तिराहा होते हुए जा सकेंगे।
नहरपुल तिराहे से कोई भी वाहन बुधेश्वर की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि जीरो प्वाइंट या किसान पथ के ऊपर से होकर जा सकेंगे।
बाहरी डायवर्जन
कानपुर से आने वाले भारी वाहन:- कानपुर से अंबेडकनगर, बस्ती, संतकबीरनगर गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाले भारी वाहन कानपुर, फतेहपुर, लालगंज, बछरांवा, हैदरगढ़, पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जा सकेंगे। रायबरेली रोड से आने वाले भारी वाहनः- रायबरेली रोड से गोंडा, मनिकापुर, बस्ती संतकबीरनगर गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ जाने वाले बसे/बडे/भारी वाहन बछरांवा से हैदरगंढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जा सकेंगे। बाराबंकी रोड से आने वाले भारी वाहनः- बाराबंकी रोड से लखनऊ, हरदोई, कानपुर, सीतापुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, दिल्ली जाने वाले भारी वाहन हैदरगढ, बछरावां, लालगंज, फतेहपुर, चौडगरा होते हुए जा सकेंगे। बाराबंकी रोड से लखनऊ, हरदोई, कानपुर, सीतापुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बहराईच के चहलारी घाट से सीतापुर होते हुए जा सकेंगे।

49
174 views

Comment