logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेस विज्ञप्ति पेसा नियमावली की मंज़ूरी जनजातीय स्वशासन की ऐतिहासिक जीत : दीपिका पांडेय सिंह रांची। झारखंड में पेसा (PESA) नियमावली को कैबिनेट

प्रेस विज्ञप्ति

पेसा नियमावली की मंज़ूरी जनजातीय स्वशासन की ऐतिहासिक जीत : दीपिका पांडेय सिंह

रांची। झारखंड में पेसा (PESA) नियमावली को कैबिनेट से मंज़ूरी मिलने के बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने जनजातीय एवं आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ आज माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से मुलाक़ात की। इस अवसर पर जनजातीय समाज ने पेसा को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह निर्णय केवल एक कानून नहीं, बल्कि ग्राम सभा को वास्तविक अधिकार, सम्मान और स्वशासन की संवैधानिक गारंटी देने वाला क्रांतिकारी कदम है। पेसा नियमावली के माध्यम से आदिवासी समाज को अपने जल, जंगल, ज़मीन और संसाधनों पर निर्णय लेने का अधिकार मिलेगा, जिससे लोकतंत्र की जड़ें और मज़बूत होंगी।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का नेतृत्व आदिवासी अस्मिता, परंपरा और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने वाला निर्णायक नेतृत्व है। जनजातीय समुदाय ने इस फैसले को झारखंड के लोकतांत्रिक इतिहास में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह आदिवासी स्वशासन की दिशा में एक नई शुरुआत है।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि पेसा नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्राम सभाएँ सशक्त होंगी, पंचायत व्यवस्था मज़बूत होगी और आदिवासी क्षेत्रों में विकास की दिशा और दशा दोनों बदलेगी।

25
1171 views

Comment