logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सांसद एवं विधायक ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

तेंदूखेड़ा। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भौरीझर एवं कोठिया में विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी उपस्थित रहे एवं कार्यक्रमों की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने की। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिसमें ग्राम लिंगा (भौरीझर) से नर्मदा घाट तक बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य के लिए ग्राम लिंगा (भौरीझर) में आयोजित भूमिपूजन किया गया। एवं ग्राम कोठिया में ग्राम कोठिया से नर्मदा घाट तक बनने वाली लगभग ₹371.28 लाख की लागत की सीसी सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि यह विकास कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जोर दिया कि आज जो भूमिपूजन किए गए वह कार्य सड़क निर्माण से संबंधित हैं, जो विकास का मुख्य आधार होती हैं। इन सड़कों के बनने से क्षेत्र का निश्चित रूप से तेजी से विकास होगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष ईश्वर गुर्जर दिग्विजय राजपूत मोनू पटेल हरिप्रताप ममार राहुल कौरव कार्यकर्ता गणमान्य लोग की उपस्थिति रही।

41
1140 views

Comment