logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीएम की घोषणा; ई-लाइब्रेरी की सुविधा भी ₹30 करोड़ से बनेगा 'अटल लोकतंत्र उपवन'

Jaipur: जनता का विश्वास ही हमारी ताकत : सीएम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में 'अटल काव्य स्मारक' के निर्माण की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से ई-लाइब्रेरी व पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही उन्होंने जयपुर में 'अटल लोकतंत्र उपवन' बनाए जाने की भी घोषणा की। इसके लिए उन्होंने 30 करोड़ रुपए के बजट आवंटन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल वाजपेयी के विचारों को जीवंत रखने के साथ ही लोकतंत्र, साहित्य और राष्ट्रीय चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी। उल्लेखनीय है कि 'अटल लोकतंत्र उपवन' भारतीय लोकतंत्र व संसदीय परंपराओं को समर्पित एक हरित सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं, 'अटल काव्य स्मारक' काव्य साहित्य को समर्पित एक प्रेरणादायी और जीवंत केन्द्र होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सांगानेर मेरी कर्मभूमि है। यहां की जनता का विश्वास हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सांगानेर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर है, जो हस्तकला, हाथ से बने कागज, ब्लू पॉटरी और छपाई कला के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां के कारीगरों की कुशलता और मेहनत ने सांगानेर को एक अलग पहचान दी है। यहां के प्राचीन मंदिर और ऐतिहासिक स्मारक हमारी समृद्ध विरासत के प्रतीक हैं। सांगानेर विधानसभा में पिछले दो वर्षों में हमने विकास के अनेक कार्य किए है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद मंजू शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे।

34
1249 views

Comment