logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सम्भल। चंदौसी के पतलुआ रोड स्थित बड़ी ईदगाह के बाहर मिले कटे शव की पहचान हो गई है।

सम्भल। चंदौसी के पतलुआ रोड स्थित बड़ी ईदगाह के बाहर मिले कटे शव की पहचान हो गई है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। शव की एक बांह पर ‘राहुल’ नाम लिखा था, जिससे पहचान हुई। जांच में अहम तथ्य सामने आए हैं और पुलिस जल्द ही हत्या के मामले का खुलासा कर सकती है।

पतलुआ रोड स्थित बड़ी ईदगाह के बाहर मिले सिर, हाथ और पैर कटे शव की शिनाख्त के बाद पुलिस जांच निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव की पहचान कर ली है। मामले में एक महिला समेत तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि एक-दो दिन के भीतर इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया जा सकता है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे ईदगाह के बाहर कुत्तों द्वारा मांस जैसे टुकड़े नोचे जाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव सिर और हाथ-पैर से अलग किया गया था, जबकि पास ही एक हरे रंग का बैग मिला, जिसमें पॉलीथिन और मांस के टुकड़े रखे

24
505 views

Comment