logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अलवर में ब्लैकमेल कर महिला से रेपः आरोपी ने चिमटे से 2 साल के मासूम का हाथ जलाया, 5 लाख कैश-ज्वेलरी भी ले गया

अलवर में ब्लैकमेल कर महिला से रेपः आरोपी ने चिमटे से 2 साल के मासूम का हाथ जलाया, 5 लाख कैश-ज्वेलरी भी ले गया

अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र की एक 28 वर्षीय विवाहिता ने थाने में 22 वर्षीय युवक के खिलाफ जबरन रेप, अश्लील हरकतें तथा उसके दो वर्षीय बेटे के साथ आपत्तिजनक कृत्य किए जाने का मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि अप्रैल में उसकी राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक युवक से वॉट्सऐप के माध्यम से बातचीत शुरू हुई। बातचीत के दौरान युवक ने अश्लील चैटिंग शुरू कर दी। बाद में चैट के स्क्रीनशॉट वायरल करने की धमकी देकर उसे शहर में ही अपने एक दोस्त के होटल में बुलाया। वहां एक कमरे में ले जाकर धमकी देते हुए उसके साथ जबरन रेप किया तथा अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार डराता रहा और कहने लगा कि उसका पति पैसे वाला है, इसलिए उसे पैसे चाहिए। मना करने पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।

घर से कैश और सोना-चांदी के जेवरात ले गया आरोपी

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सितंबर में एक दिन जब घर पर कोई नहीं था, तब आरोपी उसके घर आया और घर में रखे करीब पांच लाख कैश तथा सोना-चांदी के जेवरात ले गया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता और उसके दो साल के बेटे को जयपुर ले गया। जयपुर में आरोपी लगातार धमकाता रहा, उसके साथ रेप करता रहा, शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा तथा पति से तलाक लेने का दबाव बनाता रहा।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दिसंबर के शुरुआत में आरोपी उसे भिवाड़ी के टपूकड़ा क्षेत्र में ले गया, जहां एक कमरे में ले जाकर उसके साथ क्रूरता की। शराब के नशे में रेप किया और जबरन अप्राकृतिक कृत्य के लिए दबाव बनाता रहा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके दो वर्षीय बेटे के साथ भी आपत्तिजनक हरकत की तथा बच्चे का हाथ चिमटे से जला दिया।

इसके बाद पीड़िता ने किसी अन्य व्यक्ति के फोन से अपने पीहर पक्ष को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले आए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलवर की एनईबी थाना पुलिस पीड़िता और उसके बच्चे को जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए लेकर आए हैं।

50
2169 views

Comment