logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोरोना वारियर्स पुलिस प्रशासन के कर्मवीर योद्धाओं को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित

बाराबंकी। विकासखंड सिद्धौर के कोठी ग्राम पंचायत में ग्राम वासियों व नवदुर्गा युवा जागरण समिति ने करोना वारियर्स पुलिस प्रशासन कर्मवीर योद्धाओं पर पुष्प वर्षा एवं अंग वस्त्र भेंट कर मनोबल बढ़ाया तथा धन्यवाद दिया ।

एक तरफ देश जहां कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ हम लोगों की सुरक्षा में दिन रात लगे पुलिस प्रशासन के कई रूप देखने को मिले हैं चाहे सेवा का भाव हो या लाॅक डाउन में सतर्कता हर कार्य में पुलिस की लगन देखने को मिली है। प्रधानमंत्री द्वारा घोषित लाॅक डाउन को पुलिस प्रशासन सफल बनाने के लिए पुरजोर मेहनत कर रहा है तथा लोगों को इस महामारी के प्रति जागरूक करने का कोई कसर नहीं छोड़ रहा, ताकि लोग इस करोना वायरस महामारी की चपेट में ना आएं। 

पुलिस प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की जरूरतों का भी ख्याल रखा है, ताकि कोई इस लाॅक डाउन में भूखा न रह जाए। इस महामारी के समय में पुलिस प्रशासन ने जिस तरह से अपने कर्तव्य का निर्वाह किया है, शायद ही किसी अन्य देश की पुलिस ऐसा कर पाती। 

इन कोेरोना वारियर्स के सम्मान में कोठी ग्राम पंचायत व नवदुर्गा युवा  जागरण समिति के अध्यक्ष अनिल कौशल के वयोवृद्ध पिता सत्यनारायण ने कोठी थाना अध्यक्ष शैलेश यादव जी को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उनके साथ ही समिति के अन्य सदस्यों ने भी पुलिस की पूरी टीम को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया । 

नवदुर्गा युवा जागरण समिति के सदस्य विनय पांडे,  सुमित गुप्ता, रामजी गुप्ता, रानू विश्वकर्मा, संजय जायसवाल आदि सदस्यों ने मिलकर पुलिस प्रशासन पर पुष्प वर्षा एवं अंग वस्त्र भेंट कर उनका धन्यवाद किया ।

239
14901 views

Comment