logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरियाणा गौड़ ब्राह्मण कर्मचारी संघ का विचार संगोष्ठी एवं स्नेह मिलन समारोह- 2025 का हुआ आयोजन

जमवारामगढ़। हरियाणा गौड़ ब्राह्मण कर्मचारी संघ का विचार संगोष्ठी एवं स्नेह मिलन समारोह- 2025 का आयोजन रविवार 28 दिसंबर को श्री सिद्धपीठ बैनाडा धाम बस्सी में आयोजित किया गया। समारोह में समाज के लगभग 300 कर्मचारियों ने भाग लिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बैनाडा धाम के श्री रामदयाल दास जी महाराज द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
तत्पश्चात डॉ. नरेंद्र सोदावत भटेरी ने कर्मचारी संघ का परिचय देते हुए उपस्थित सदस्यों से अपना परिचय एवं विभागीय सहायता के बारे में अवगत कराने हेतु अनुरोध किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा परिचय दिया गया जिसमें सदस्यों ने अपना नाम, पता एवं पदस्थापन के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही सदस्यों द्वारा अपने द्वारा दी जाने वाले विभागीय सहायता के बारे में भी अवगत कराया।

*अल्पाहार के पश्चात कर्मचारी उद्बोधन में सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए....*

सतीश सिंगवाडिया जौंण ने बताया कि समाज के नवनियुक्त कर्मचारियों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक सम्मिलित करने के प्रयास किये जाए ताकि उनमें सामाजिक सहयोग की भावना पैदा हो सके। संघ के संचालन के लिए सक्रिय सदस्यों की एक समिति बनकर प्रतिवर्ष स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित करवाया जाए जिससे समाज के कर्मचारी बंधुओं को एक साथ एक मंच पर लाया जा सके। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के अध्ययन के लिए कर्मचारी संघ द्वारा एक फंड बनाया जाए। साथ ही उन्होंने विप्र फाउंडेशन द्वारा संचालित परशुराम ज्ञानपीठ में समाज के होनहार बालकों को प्रशासनिक सेवा की तैयारी हेतु भिजवाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु अनुरोध किया।

अशोक शर्मा आरएएस ने बताया कि समाज के होनहार बच्चों को अध्ययन हेतु कर्मचारी संघ द्वारा नियमित रूप से मार्गदर्शन करने के प्रयास किए जाएं। समाज के अन्य लोगों को आगे बढ़ाने हेतु कर्मचारी संघ द्वारा चिंतन किया जाए। संघ के सदस्यों द्वारा अपने बच्चों को 3-In-1 फार्मूले पर प्रशासनिक सेवा की तैयारी करवाने के प्रयास किये जाए, इस हेतु उनका नियमित मार्गदर्शन करें, उन्हें प्रेरित करें। कर्मचारी संघ द्वारा समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के संबंध में जागरूकता लाने के लिए अधिकाधिक प्रयास किये जाए एवं समाज के अन्य लोगों को इसका लाभ प्रदान किए जाएं। समाज के कमजोर लेकिन होनहार बालको को प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने हेतु प्रेरित करें एवं इस संबंध में उनकी मदद करें। समाज के ऐसे बालक जो होनहार है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण प्रशासनिक सेवा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं ऐसे बालकों की तैयारी के लिए उन्होंने हमेशा उपलब्ध रहने का उन्होंने आश्वासन दिया।

राकेश सोदावत भटेरी ने कर्मचारी संघ द्वारा समाज के छात्रावासो में कोचिंग व्यवस्था करने के संबंध में अपने सुझाव दिए।

रामबाबू कोठोंत्या दौसा ने कर्मचारी संघ की विभागवार परिचय पुस्तिका तैयार करने के संबंध में अपने सुझाव दिए।

राजकुमार शर्मा नेतावाला ने बताया कि संघ को अभी रजिस्ट्रेशन से बचना चाहिए, इससे संगठन में गुटबाजी पैदा हो सकती है इसके लिए एक कमेटी बनाकर ही संघ का संचालन किया जाए।

योगेश कांजला कूथाड़ा ने संघ में पदाधिकारी बनाने के संबंध में अपने सुझाव दिए।

डॉ. विकास अरनालिया आंधी ने बताया कि संघ के संचालन के लिए सदस्यता शुल्क अनिवार्य किया जाए। संघ का वार्षिकोत्सव बैनाडा में आयोजित हो एवं स्थानीय क्षेत्र पर या तहसीलवार अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा सकते है। सदस्यता शुल्क एकत्रित करने के लिए एक माह का समय निर्धारित किया जाए।

डॉ. जितेंद्र माधोपुरा ने बताया कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन होनहार बालको के अध्ययन में कर्मचारी संघ सहयोग प्रदान करें। इसे हेतु उनके लिए कर्मचारी संघ द्वारा स्कॉलरशिप की व्यवस्था की जा सकती है।

डॉ. हनुमान पंचोली दुबली ने बताया कि संघ का रजिस्ट्रेशन करवाया जाना चाहिए। कर्मचारी संघ में महिलाओं को भी सक्रिय किया जाए। उन्हें अधिक से अधिक इस प्रकार के आयोजनों में सम्मिलित करने के लिए प्रयास किए जाए।

सुरेश सोदावत दुधली ने कर्मचारी संघ के सदस्यों के परिवार के साथ आकस्मिक घटना घटित होने पर कर्मचारी संघ द्वारा सहयोग किए जाने हेतु एक फंड बनाने का अनुरोध किया, ताकि ऐसे कठिन समय में सदस्य के साथ कर्मचारी संघ खड़ा रहे।
हनुमान बसवाला द्वारापुरा ने संघ के रजिस्ट्रेशन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संघ में जिम्मेदारी बांटी जाए, इसका विकेंद्रीकरण किया जाए।
राधेश्याम शर्मा नयाबास ने संघ के रजिस्ट्रेशन करवाने के बारे में सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि संघ की कार्यकारणी पर्ची सिस्टम से बनाई जा सकती है। कर्मचारियों का तहसीलवार, जिलेवार, प्रदेशवार डाटा तैयार कर पुस्तिका बनाई जाए।
सुनील ओजट खवारानीजी ने बताया कि कर्मचारी संघ का वार्षिक उत्सव क्षेत्रवार/तहसीलवार सदस्यों की समिति बनाकर उनके द्वारा आयोजित करवाए जाएं। इसे हेतु वर्तमान कार्यक्रम में ही अगले कार्यक्रम की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के कर्मचारियों को दी जाए। संघ को अभी रजिस्ट्रेशन से बचना चाहिए। सक्रिय सदस्यों के समिति द्वारा ही संघ का संचालन किया जाना चाहिए। सेवानिवृत कर्मचारियों से अपने अनुभव के आधार पर संघ को लाभान्वित करने हेतु अनुरोध किया। कर्मचारी संघ द्वारा प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे बालकों को प्रेरित किया जाए। साथ ही संघ की परिचय पुस्तिका ग्रुप में समय-समय पर शेयर करने का भी अनुरोध किया।

डॉ. हिम्मत राय खानपुरा ने बताया कि सदस्यता शुल्क अनिवार्य किया जाए। इस हेतु प्रतिवर्ष जनवरी माह में सदस्यता शुल्क लिया जाना निश्चित किया जाए। कर्मचारी संघ का समाज के अन्य लोगों को भी सहयोग प्रदान हो इस पर विचार किया जाए।
बाबूलाल कचोलिया ने वार्षिकोत्सव प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने के सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि सदस्यता शुल्क एकत्रित करने के लिए प्रभारी नियुक्त किए जाएं। कर्मचारी बंधुओं द्वारा समाज के अन्य लोगों के काम करने में पूर्ण सहयोग किया जाए। कर्मचारी संघ का समाज में अधिक से अधिक प्रचार प्रचार किया जाए। सुनील भ्याल थोलाई‌ ने कर्मचारी संघ की परिचय पुस्तिका का नियमित रूप से ग्रुप में शेयर करने के सुझाव दिए।
दिनेश ओजट नीमला ने संघ में नवाचार करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि संघ को अभी रजिस्ट्रेशन से बचना चाहिए। सक्रिय सदस्यों की समिति द्वारा ही संघ का संचालन किया जाए। उनके द्वारा तैयार की जा रही हरियाणा ब्राह्मण लोक संस्कृति पुस्तिका हेतु कर्मचारी संघ के सदस्यों से सहयोग हेतु अनुरोध किया।
संजय कोठोत्या दौसा ने बताया कि कर्मचारी संघ की परिचय पुस्तिका समय-समय पर ग्रुप में शेयर की जाती रही है। कर्मचारी संघ की सक्रियता हेतु सक्रिय सदस्यों को व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेनी होगी। संगठन सभी के सहयोग से ही आगे बढ़ सकता है। संगठन के कार्य हेतु लोगों को स्वत: ही आगे आना चाहिए।
घनश्याम पंचोली दुबली ने बताया कि संघ के सदस्यों को हरसंभव विभागीय मदद अधिक से अधिक करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि संगठन की सक्रियता के लिए सदस्यता शुल्क अनिवार्य होना चाहिए एवं प्रतिवर्ष माह जनवरी व जुलाई में एकत्रित करने के प्रयास किए जाएं।
महेश बलेसरा बांसा ने बताया कि संघ के कार्यकारिणी का गठन संघ का रजिस्ट्रेशन करवा कर ही कर सकते हैं। इस हेतु उन्होंने संघ के रजिस्ट्रेशन करवाने के संबंध में लोगों से अपनी सहमति चाही, लेकिन उपस्थित 90 प्रतिशत सदस्यों द्वारा संघ का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने के संबंध में अपनी सहमति प्रदान की।
केदार प्रसाद सिंगवाडिया मोहनपुरा ने कर्मचारी संघ के अब तक आय–व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि कर्मचारी संघ द्वारा अब तक केवल तीन बार ही सदस्यता शुल्क लिया गया है जिससे वर्ष 2018 से 2025 तक केवल 2 वर्षों को छोड़कर समस्त वर्षों में स्नेह मिलन समारोह आयोजित किए जाते रहे हैं। इसके साथ ही कर्मचारी संघ द्वारा बस्सी में कोचिंग, चावंडिया में आर्थिक मदद, दौसा छात्रावास में दरवाजे व खिड़कियों हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि आज का कार्यक्रम संघ के उपलब्ध फंड एवं सक्रिय सदस्यों द्वारा दिए गए सहयोग से संभव हुआ है। इस कार्यक्रम के बाद फंड में राशि नहीं रहेगी, इस हेतु उचित निर्णय उपस्थित सदस्यों द्वारा लिए जाने हेतु अनुरोध किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ.नरेंद्र सौदावत भटेरी ने सभी कर्मचारियों के उद्बोधन के पश्चात उपस्थित सदस्यों से सक्रिय सदस्यों की समिति में सम्मिलित होने हेतु अनुरोध किया। जिसमें इच्छुक 10 सदस्यों द्वारा संघ की सक्रिय समिति में सम्मिलित होने हेतु स्वत: ही नाम दिए गए। साथ ही कर्मचारी संघ की जमा राशि को किसी दूसरे सदस्य द्वारा अपने खाते में जमा करने एवं संघ का हिसाब किताब मेंटेन करने हेतु डॉ. नरेंद्र सौदावत ने उपस्थित सभी सदस्यों से बार -बार अनुरोध किया, लेकिन उपस्थित सदस्यों ने पूर्व की भांति ही खाते में राशि जमा करने एवं हिसाब किताब मेंटेन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के अंत में सर्वसम्मति से निम्नानुसार निर्णय लिए गए:–वर्तमान में कर्मचारी संघ का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया जाएगा।
,संघ के संचालन हेतु सभी सदस्यों से 500 रूपए वार्षिक सदस्यता शुल्क प्रतिवर्ष माह जनवरी में एकत्रित किया जाएगा। संघ की सक्रिय समिति में 10 सदस्यों को और जोड़ा जाएगा।
संघ का वार्षिकोत्सव बैनाडा धाम, बस्सी में ही आयोजित किया जाएगा।
वर्ष 2026 का वार्षिकोत्सव जमवारामगढ़ तहसील के कर्मचारियों द्वारा बैनाडा में ही आयोजित करवाया जाएगा।संघ के क्षेत्रीय कार्यक्रम स्थानीय कर्मचारियों के सहयोग द्वारा आयोजित करवाए जाएंगे।अगला क्षेत्रीय कार्यक्रम थानागाजी क्षेत्र के कर्मचारियों द्वारा थानागाजी में आयोजित करवाया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी सुरेंद्र ओजट दफलपुरा, डॉ. सुशील ढिगारिया, रोशन भ्याल एवं पुरुषोत्तम बोहरा द्वारा ली गई।
कर्मचारी संघ की जमा राशि पूर्व की भांति डॉ.नरेंद्र सोदावत के खाते में रखी जाएगी एवं पूर्व अनुसार ही संघ का आय व्यय का लेखा जोखा केदार सिंगवाडिया, मोहनपुरा द्वारा मेंटेन किया जाएगा।कर्मचारी संघ के परिचय पुस्तिका का डाटा एंट्री का कार्य डॉक्टर हिम्मतराय खानपुरा द्वारा किया जाएगा। जो समय-समय पर ग्रुप में परिचय पुस्तिका शेयर करते रहेंगे।कर्मचारी संघ की सक्रिय सदस्यों की समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित करवाई जाएगी।*श
कार्यक्रम के अंत में रविवार को कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही नाथू पटवारी ड्योढ़ा, सियाराम गील खवारानीजी, गणेश बंगार दूधली, दिनेश खरड़, चंद्रमोहन चतरपुरा एवं उनकी पूरी टीम को रविवार के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं हेतू विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आभार व्यक्त किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में हरियाणा गौड़ ब्राह्मण कर्मचारी संघ के सदस्य मौजूद रहे।

36
263 views

Comment