logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनपद में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का रोस्टर जारी, 30 जून 2026 तक तय हुईं तिथियां व तहसीलें #UPGovt #orai #jalaunnews #dmjalaun #admjalaun #tehsiljalaun


जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि उ०प्र० शासन, राजस्व अनुभाग-4 के शासनादेश दिनांक 16.07.2021 एवं 29.04.2022 के अनुसार “सम्पूर्ण समाधान दिवस” प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा। शासनादेश के अनुपालन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाले समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सहित अनुसूची-1 में निर्दिष्ट जनपद स्तरीय अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। अन्य तहसीलों में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि० एवं रा०) अथवा उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, निर्धारित रोस्टर के अनुसार आयोजन होगा।
जिलाधिकारी ने आगामी महीनों के लिए रोस्टर जारी करते हुए बताया कि 05.01.2026 (सोमवार) को जिलाधिकारी–तहसील माधौगढ़, मुख्य विकास अधिकारी–कालपी, अपर जिलाधिकारी (वि० एवं रा०)–कोंच में अध्यक्षता करेंगे। 17.01.2026 (तृतीय शनिवार) को जिलाधिकारी–कालपी, मुख्य विकास अधिकारी–कोंच, अपर जिलाधिकारी–जालौन। 07.02.2026 (प्रथम शनिवार) को जिलाधिकारी–कोंच, मुख्य विकास अधिकारी–जालौन, अपर जिलाधिकारी–उरई। 21.02.2026 (तृतीय शनिवार) को जिलाधिकारी–जालौन, मुख्य विकास अधिकारी–उरई, अपर जिलाधिकारी–माधौगढ़। 07.03.2026 (प्रथम शनिवार) को जिलाधिकारी–उरई, मुख्य विकास अधिकारी–माधौगढ़, अपर जिलाधिकारी–कालपी। 23.03.2026 (सोमवार) को जिलाधिकारी–माधौगढ़, मुख्य विकास अधिकारी–कालपी, अपर जिलाधिकारी–कोंच।
इसी क्रम में 04.04.2026 (प्रथम शनिवार) को जिलाधिकारी–कालपी, मुख्य विकास अधिकारी–कोंच, अपर जिलाधिकारी–जालौन; 18.04.2026 (तृतीय शनिवार) को जिलाधिकारी–कोंच, मुख्य विकास अधिकारी–जालौन, अपर जिलाधिकारी–उरई; 02.05.2026 (प्रथम शनिवार) को जिलाधिकारी–जालौन, मुख्य विकास अधिकारी–उरई, अपर जिलाधिकारी–माधौगढ़; 16.05.2026 (तृतीय शनिवार) को जिलाधिकारी–उरई, मुख्य विकास अधिकारी–माधौगढ़, अपर जिलाधिकारी–कालपी; 06.06.2026 (प्रथम शनिवार) को जिलाधिकारी–माधौगढ़, मुख्य विकास अधिकारी–कालपी, अपर जिलाधिकारी–कोंच; तथा 20.06.2026 (तृतीय शनिवार) को जिलाधिकारी–कालपी, मुख्य विकास अधिकारी–कोंच, अपर जिलाधिकारी–जालौन में समाधान दिवस आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि 03.01.2026 को मो० हजरत अली जन्मदिवस तथा 21.03.2026 को ईद-उल-फितर के सार्वजनिक अवकाश के कारण समाधान दिवस क्रमशः 05.01.2026 और 23.03.2026 को आयोजित किए जाएंगे। समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण, नियमित अनुश्रवण, ई-गवर्नेंस पोर्टल पर अद्यतन अपलोड, तथा आयोजन स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह रोस्टर 30.06.2026 तक प्रभावी रहेगा।

40
511 views

Comment