logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस विभाग से सेवानिवृत हो रहे 01 उपाधीक्षक, 02 उ0नि0 सहित 01 मुख्य आरक्षी को दी गयी भावभीनी विदाई

‼️प्रेस नोटः-चित्रकूट पुलिस‼️

पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस विभाग में अपनी सेवा देकर अधिवर्षता पूर्ण करने वाले पुलिस उपाधीक्षक प्रज्ञान श्री अजेय कुमार शर्मा,उ0नि0 नागरिक पुलिस श्री सदानन्द सिंह,उ0नि0 नागरिक पुलिस श्री रामलखन,मुख्य आरक्षी चालक श्री राजेन्द्र कुमार शुक्ला के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चित्रकूट,क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरविन्द कुमार वर्मा,क्षेत्राधिकारी राजापुर श्री राज कमल,क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री यामीन अहमद,क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली,क्षेत्राधिकारी फायर श्री यदुनाथ सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षकों को माला पहनाकर, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई एवं मौके पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को हल्का नास्ता करवाकर मुंह मीठा कराया गया। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा सेवानिवृत हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों से कहा गया कि वह घर जाकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं निरन्तर व्यायाम करते रहें,जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक बनी रहें। आपने जीवन का अमूल्य समय विभाग को दिया है, मैं समस्त पुलिस विभाग की ओर से आपके सुखद जीवन एवं परिवार की तरक्की की मनोकामना करता हूं ।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री राम शीष यादव,वाचक पुलिस अधीक्षक निरीक्षक श्री राजीव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू श्री भरत भूषण शर्मा,प्रधान लिपिक श्री आनन्द मोहन शुक्ला, अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

25
52 views

Comment