logo

निचलौल क्षेत्र में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, लोगों को साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी


महराजगंज। नववर्ष के अवसर पर दिनांक 01 जनवरी 2026 को थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा आमजन को साइबर अपराध से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।
इस दौरान लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक व ओटीपी शेयर न करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल सहायता के लिए साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा नए कानूनों से संबंधित जानकारी भी लोगों को दी गई, जिससे वे अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों को समझ सकें।
कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर अपराध के प्रति सतर्क करना और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करना रहा।
रिपोर्टर: प्रदीप सिंह
स्थान: महराजगंज

1
0 views