logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्राह्मण कल्याण परिषद के स्थापना दिवस पर 276 यूनिट रक्तदान

कोटा। ब्राह्मण कल्याण परिषद द्वारा अपने 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर गोदावरी धाम परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 276 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में नारी शक्ति एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाकर समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के साथ गोदावरी धाम के महंत शैलेंद्र भार्गव द्वारा किया गया। परिषद के संयोजक अनिल तिवारी ने बताया कि यह रक्तदान शिविर समाजसेवा की भावना से प्रेरित होकर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
बरसात के बाद भी रक्तदाताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। शिविर प्रातः 8:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक निरंतर चलता रहा और रक्तदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास, पुलिस अधिकारी नवल शर्मा, कांग्रेस नेता शिवकांत नंदवाना, ब्राह्मण कल्याण परिषद के संभागीय अध्यक्ष बृजराज गौतम एवं महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

शिविर में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष विशाल शर्मा, आयुर्वेद कॉलेज कोटा के प्राचार्य नित्यानंद शर्मा, पार्षद सुनील गौतम, ओम तनकारिया, किशन पाठक ,प्रेम शर्मा बबलू सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर संभागीय महिला अध्यक्ष डॉ. शीला तिवारी, ब्रिजेशकांत शर्मा, दिनेश शर्मा, लोकेश शर्मा, अरुण भार्गव, दिलीप औदीच्य, राकेश शर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, विनीत बाजपेई, पीयूष शर्मा, बुद्धि प्रकाश दाधीच, प्रमोद जोशी, डॉ. मनीष तिवारी, विनोद शर्मा, अशोक मिश्रा, अमित ठाकुर, दिग्विजय शुक्ला, इंद्र नारायण शर्मा, चंद्रप्रकाश गौतम, कुशाग्र शर्मा, पुरुषोत्तम पंचोली, चेतन शर्मा, हर्षित गौतम, विशाल पारीक, भारत उपाध्याय, गोपाल शर्मा, अनिल शर्मा, कमल शर्मा, सत्यनारायण पारीक, देवजीत शर्मा, शीला तिवारी,आशा मिश्रा, सरोज मिश्रा,रानी पारीक, रेखा जोशी, पवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है, एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकती है। नियमित रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों की जान बचती है, बल्कि रक्तदाता स्वयं भी स्वस्थ रहता है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में परिषद द्वारा सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

59
109 views
1 shares

Comment