logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंबिकापुर के प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर में पूजा के दौरान आग लगने से मचा हड़कंप पूजा के दिए से हादसा पुलिस और मंदिर के सदस्यों की तत्परता से आग पर काब

उदय साहू सरगुजा
9340469048
हेड नव वर्ष के पहले दिन सरगुजा के प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर में पूजा के दिए से अचानक आग लग गई।जिससे मंदिर परिसर में अफरा तफरी का स्थिति निर्मित हो गई थी भक्तगढ़ दर्शन के लिए मंदिर परिसर में मौजूद थे, तभी दिए जलाते समय मन्नत के धागे और चुनरी में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग की लपटें फ़ैल गईं। आग लगते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे।हालांकि दोपहर तक मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ में कमी थी जिससे बड़ा हादसा टल गया जहां ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी और मां महामाया मंदिर के सदस्यों ने आग पर काबू पा लिया ।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भक्तगणों द्वारा पूजा के दौरान की गई लापरवाही से आग लगने से माहौल तनावपूर्ण बना दिया था भक्तों को समझाइश के बाद भी पूजा के दिए मां महामाया के मुख्य द्वार से सटे हवन कुंड के समीप रखा जा रहा था जहां पहले से ही मन्नत के धागे और चुनरी बांधे गए थे जिसमें दिए से आग पकड़ ली फिलहाल कोई भी हादसे में हताहत नहीं हुआ है पुलिस व समिति के सदस्यों की सतर्कता से आग पर समय रहते काबू पा लेने से मंदिर परिसर को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।आपको बता दें कि नववर्ष पर माँ महामाया मंदिर में पहले ही दिन सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। मंदिर में पट खुलते ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन और मंदिर समिति ने मिलकर सुरक्षा तथा व्यवस्था को संपूर्ण रूप से संभाला। नए साल की शुरुआत पर सरगुजा अंचल के प्रमुख शक्ति स्थल माँ महामाया मंदिर में हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुँचे। दूर-दराज़ क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग नए वर्ष का पहला दिन देवी के चरणों में मत्था टेकते हुए देखे गए।जहां दिनभर श्रद्धालुओं का पूजा करने मंदिर में भारी भीड़ रहा है सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल तैनातश्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन सतर्क रहा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस जवान लगातार भीड़ को नियंत्रित करने और कतारों को व्यवस्थित बनाए रखने में जुटे रहे। पुलिस कर्मियों का कहना है कि, भीड़ अधिक है, लेकिन व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। सभी दर्शन सुचारू रूप से हो रहे हैं।प्रशासन और मंदिर समिति अलर्ट मोड परमंदिर परिसर में सफाई, पानी की उपलब्धता, कतार प्रबंधन और सीसीटीवी मॉनिटरिंग जैसे विशेष इंतज़ाम किए गए। दर्शन व्यवस्था को लेकर समिति के पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते दिखाई दिए। भक्तों में नए साल की शुरुआत माँ महामाया के आशीर्वाद से करने का उत्साह साफ झलक रहा था। कई श्रद्धालु परिवार के साथ पहुँचे और क्षेत्र, प्रदेश तथा देश की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने बताया कि, हर साल सरगुजावासी यहीं से साल की शुरुआत करते हैं। माँ महामाया से पूरे वर्ष सुख-शांति की प्रार्थना करते हैं।

49
1626 views

Comment