logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत, तीन घायलः बृजमनगंज में सरिया लदा ट्रैक्टर पलटा, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

फरेंदा सर्कल के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक ट्रैक्टर पलटने से उस पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई। यह दुर्घटना ग्राम गोपालपुर के सामने हुई, जिसमें तीन अन्य लोग घायल हो गए।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली थी। महिंद्रा ट्रैक्टर (यूपी 56 ए एम 1792) पर सरिया लादकर बहादुरी बाजार से पंडितपुर, बृजमनगंज आ रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस हादसे में अमवा, थाना कोल्हुई, महाराजगंज निवासी मजदूर धर्मेंद्र उर्फ कोबरा (पुत्र बिल्लू) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वह सरिया के नीचे दब गया था। इंद्राजोत, थाना कोल्हुई निवासी रवि और जीयनजोत, थाना कोल्हुई निवासी सिकंदर व सुरेमन घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी बृजमनगंज भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें सिद्धार्थनगर जनपद में आगे के इलाज के लिए ले गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। सड़क पर गिरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाकर आवागमन सामान्य कर दिया गया है।

27
999 views

Comment