logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आशीष तिवारी को DIG पद पर पदोन्नति

सहारनपुर पुलिस के लिए गौरवपूर्ण क्षण — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आशीष तिवारी को DIG पद पर पदोन्नति। नववर्ष के पावन अवसर पर श्री आशीष तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर को पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नति प्राप्त होने के उपलक्ष्य में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्री भानू भास्कर, अपर पुलिस महानिदेशक, जोन मेरठ एवं श्री कलानिधि नैथानी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र द्वारा उनके कंधों पर प्रतीक चिन्ह (स्टार) लगाकर हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल एवं उत्कृष्ट नेतृत्व की कामना की गई।

28
1260 views

Comment