logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खरगोन जिले के सनावद में 6साल के बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफतार सम्पूर्ण न्युज

खरगोन पुलिस ने तांत्रिक क्रियाओ के लिए अपहरण हुए 06 वर्षीय बालक का किया रेस्क्यू

• पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन में की गई संपूर्ण कार्यवाही
• पुलिस ने गिरोह के 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार
• आरोपियों के द्वारा धनवर्षा एवं काला जादू की सिद्धियो को प्राप्त करने के लिए किया था बालक का अपहरण
• आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र की रेकी कर बालक को किया था अपहरण के लिए चिह्नित
• बच्चे के साथ किसी बड़ी अनहोनी होने के पूर्व ही समय रहते पुलिस ने बालक को छुड़ाया अपहरणकर्ताओ के कब्जे से
• आरोपियों के द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिए 30-31.12.25 कि दरमियानी रात्रि को घटनास्थल पर रखी गई थी तंत्र क्रिया किया हुआ बच्चे का फ़ोटो व एक डायरी
• गिरफ्तारशुदा आरोपियों के कब्जे से सकुशल 06 वर्षीय बालक को किया दस्तयाव
• जिले के विभिन्न थानों 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया था बालक की सकुशल दसत्याबी के लिए
• पुलिस ने हर एक पहलू की सूक्ष्मता से की जांच, 22 दिन तक लगातार चलाया सर्चिंग ऑपरेशन जिसके बाद मिली सफलता

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 10.12.25 को थाना सनावद पर सूचना प्राप्त हुई थी कि, 02 अज्ञात व्यक्ति जो नवोदय विद्यालय रोड पर ग्राम खंगवाड़ा फाटे के पास से एक 06 वर्षीय बालक के घर के बाहर खेलते समय क्रिकेट बेट-गेंद दिलाने का लालच देकर मोटर साइकल से अगवा कर मौके से फरार हो गए है । प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया एवं थाना सनावद पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 531/25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल स्वयं मौके पर रवाना हुए एवं एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के नेतृत्व में अनुभाग बड़वाह एवं मंडलेश्वर के थाना प्रभारियों जिनमे थाना सनावद, थाना बड़वाह, थाना बेड़िया, थाना मंडलेश्वर, थाना बलकवाडा के अतिरिक्त जिला साइबर सेल, जिला एफएसएल टीम, जिला फिंगरप्रिन्ट टीम डॉग स्क्वाड टीम एवं पुलिस कंट्रोल रूम टीम व पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक एवं उप निरीक्षक को अलग अलग टीम शामिल कर लगाया गया ।

घटना के बाद से ही घटनास्थल एवं घटना स्थल तक आने वाले सभी संभावित रास्तों के 100 से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए व शैडो जंगल एरिया एवं बैक वाटर एरिया में लगातार सघन चेकिंग की गई । साथ ही तकनीकी पहलुओ की भी जांच की गई । पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल ने सनावद थाना क्षेत्र में कई दिनों तक कैम्प कर नाबालिग अपहृत बच्चे की दस्तयावी हेतु गठित की गई विशेष टीमों को लगातार निर्देशित कर हर बारीक पहलुओ पर जांच करने व सभी संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने सहित जमीनी स्तर पर मुखबिरों को सक्रिय करने हेतु लगाया गया ।

गठित पुलिस टीम के द्वारा लगातार किए गए प्रयासों के दौरान दिनांक 31.12.25 को सूचना मिली कि अपहृत बालक के घर के बाहर बच्चे की नग्न तस्वीर जिन पर नींबू की माला चढ़ी हुई थी तथा एक नींबू की माला व एक डायरी जिसमे 04-05 व्यक्तियों के नाम लिखे हुए थे बरामद हुई । उक्त घटना से यह स्पष्ट हुआ कि नाबालिक बालक का किसी काला जादू, तंत्र क्रिया अथवा धन वर्षा आदि की तांत्रिक क्रिया हेतु अपहरण किया गया है । जांच उपरांत पाया गया कि पुलिस को गुमराह करने के लिए डायरी में 04-05 व्यक्तियों के नाम एवं मोबाईल नंबर लिखे गए थे जिनका घटना से कोई संबंध नहीं पाया गया ।

तत्पश्चात गठित पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों कि निर्देशों पर तकनीकी विश्लेषण एवं आसूचना की सहायता से जानकारी मिली कि ग्राम अटूटखास का रहने वाला शुभम उर्फ लव यादव किसी तंत्र क्रियाओ, धनवर्षा एवं काला जादू की सिद्धियो को प्राप्त करने के लिए एक बच्चे की तलाश कर रहा था । प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए सूचना की तस्दीक हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा छद्म भेष धारण कर संदिग्ध शुभम उर्फ लव यादव पर लगातार निगरानी रखी गई । जिसके परिणामस्वरूप यह तथ्य सामने आया कि संदिग्ध शुभम उर्फ लव यादव तंत्र बाधा को दूर करने वाले किसी बाबा के संपर्क में है जो पुनासा में किराये का कमरा लेकर छुप कर रह रहा है।

पुनासा में बाबा के किराये के कमरे के आसपास रेकी कि गई तो पता चला कि सुरेन्द्र उर्फ पिंटू उर्फ अंकित नाम का बाबा पिछले 20 दिनों से किराये से रह रहा ही जो केवल रात के समय में ही आता है। तत्पश्चायत पुनासा में तथाकथित बाबा के किराये के कमरे के आसपास छद्म भेष धारण कर बाबा के आने का इंतजार किया गया रात्रि में बाबा बच्चे को साथ में लाता हुआ दिखा जो पुलिस कि उपस्थिति की भनक लगने पर भागने लगा पुलिस टीम के द्वारा नाबालिक अपहृत बच्चे को सकुशल दस्तयाव किया गया। अपहृत करने वाले बाबा सुरेन्द्र उर्फ पिंटू उर्फ अंकित कि गिरफ़्तारी के पश्चयात घटना में शामिल अन्य आरोपी शुभम उर्फ लव यादव व रामपाल नरवरे को गिरफ्तार किया गया।

बच्चे के अपहरण का कारण
गिरफ्तार आरोपी बाबा सुरेन्द्र उर्फ पिंटू उर्फ अंकित पिछले 06 माह से अपने घर को छोड़ चुका था जो अपने आप को तंत्र कियाओ में सिद्धि प्राप्त बाबा समझ चुका था उसने रामपाल को बताया था कि उसने तंत्र विद्या से धनवर्षा करवा सकता है एवं कही भी गड़े हुए सोने का पता लगा सकता है एवं उसके पास गड़ा हुआ सोना भी रखा हुआ है । रामपाल एवं शुभम उर्फ लव यादव एक दूसरे को पहले से जानते पहचानते थे , शुभम उर्फ लव यादव ने रामपाल को बताया हुआ था कि वो आर्थिक तंगी एवं अन्य समस्याओ से परेशान है । तब रामपाल ने शुभम उर्फ लव यादव को अंकित उर्फ बाबा से मिलाया जिसके उपरांत उन्होंने ने तंत्र क्रिया हेतु एक नाबालिक बच्चे एवं पूजन सामग्रियों की आवश्यकता होगी । बाबा के बताए अनुसार शुभम उर्फ लव यादव किसी बच्चे कि तलाश में लग गया जिसने ग्राम लाल तलाई के रहने वाले धनसिंह बड़ोले से संपर्क किया तो धनसिंह ने सनावद के ग्राम खंगवाड़ा के नाबालिक बच्चे को अपहरण करने के लिए बताया । पूरी योजना के अनुसार आरोपीगण शुभम उर्फ लव यादव, सुरेन्द्र उर्फ पिंटू उर्फ अंकित बाबा ने दिनांक 10.12.25 को बच्चे को उसके घर के बाहर खेलते हुए बेट गेंद का लालच देकर अपहरण कर लिया । जिसे पुनासा के किराये के कमरे में रखा जाता था तंत्र क्रियाओ हेतु बच्चे को 22 दिनों तक बच्चे को छुपा कर रखा गया जिसे तंत्र क्रियाओ के दौरान नग्न कर उसपर सिंदूर लगाकर नींबू की माला पहनाई जाती थी व काला कपड़ा ओढाया जाता था । उक्त क्रियाओ में आरोपीगण शुभम उर्फ लव यादव, सुरेन्द्र उर्फ पिंटू उर्फ अंकित बाबा व रामपाल शामिल रहे।

यह केस दिखाता है कि अंधविश्वास कितना खतरनाक हो सकता है साथ ही यह भी कि खरगोन पुलिस की सतर्कता, टीम वर्क एवं तकनीकी पहलुओं के विश्लेषण से समय रहते एक मासूम बच्चे की जान बचाई जा सकी ।

गिरफ्तारशुदा आरोपीयो के नाम
1. लव उर्फ शुभम यादव पिता प्रदीप यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम अटूट खास थाना धनगांव जिला खंडवा (अपने ऊपर धनवर्षा करने व बाधाओ को दूर करने के लिए बच्चे का अपहरण करने वाला)
2. अंकित उर्फ सुरेंद्र उर्फ पिंटू बघेल पिता जीवन बघेल उम्र 22 वर्ष निवासी जाति भिलाला ग्राम बीजापुर थाना मूंदी (तांत्रिक क्रिया करने वाला बाबा व बच्चे का अपहरण करने वाला)
3. रामपाल नरवरे पिता मानसिंह उम्र 28 वर्ष जाति भिलाला निवासी डोंगरगांव थाना धनगांव जिला खंडवा (अंकित का तांत्रिक क्रियाओ में सहयोगी)
4. धनसिंह बडोले पिता हबू उम्र 40 साल जाति भील निवासी अंजरूद (बच्चे को अपहरण के चिह्नित करने वाला)

48
980 views

Comment