logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेम विवाह करने वाली महिला की हत्या कर शव को फेंका

मनीगाछी (दरभंगा) : मधुबनी के भैरवस्थान लालगंज निवासी महिला की हत्या कर शव को मनीगाछी थाना क्षेत्र में बिसौल व कमलाबड़ी गांव के बीच सड़क किनारे फेंक दिया गया। गुरुवार सुबह लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान उपेंद्र मुखिया की पत्नी शुभकला देवी (23) के रूप में हुई। धारदार हथियार से उसके गर्दन व चेहरे पर जगह जख्म के निशान पाए गए। शुभकला का मायका मनीगाछी के फुलवन में है। उसने भाभी के भाई से प्रेम विवाह किया था। मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, उपेंद्र ने दो वर्ष पूर्व फुलवन निवासी अपने बहनोई मनोज मुखिया की बहन शुभकला से प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों दिल्ली चले गए। एक साल पहले शुभकला ससुराल लौटी। उपेंद्र दीपावली पर दिल्ली चला गया, जहां वह मजदूरी करता है। उसे ढाई माह की एक बेटी है। लालगंज स्थित घर पर शुभकला व उसकी सास गीता देवी रहती थी। Amit Kumar Tardih D YESTERDAY AT 8Pझारपुर में बीमार प्रेम विवाह करने वाली महिला की हत्या सुबह घर लौटी तो देखा दरवाजा मनिगाछी कि कि बात पति दिल्ली में करता काम, ससुराल भैरवस्थान लालगंज और मायका मनीगाछी में, चेहरे पर जख्म, घर में अकेली पड़ी थी ढाई माह की बेटी घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण जागरण खुला हुआ है। बच्ची रो-रोकर बेसुध पड़ी थी। खोजने पर भी बहू का पता नहीं चला। इसी बीच मनीगाछी थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने की जानकारी मिली। थाने पर पहुंचकर शव की पहचान की। घटनास्थल पर शुभकला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसका फोन बंद पाया गया। पुलिस मोबाइल काल डिटेल से जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल से शुभकला का मायका करीब सात एवं ससुराल चार किलोमीटर की दूरी पर है। ग्रामीण एसपी आलोक कुमार एवं बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। कर शव फेंकाही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

30
1292 views

Comment