logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ख़ैरी खुर्द श्यामपुर ऋषिकेश में जन जागृति (युवा प्रशिक्षण) ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम

ख़ैरी खुर्द, श्यामपुर, ऋषिकेश में जन जागृति (युवा प्रशिक्षण) ट्रस्ट के तत्वावधान में गरीब एवं मजबूर लोगों को ठंड से राहत देने हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल के अंतर्गत क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के सचिव आशु भाई, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री पवन रावत जी, द्वारिका जोशी जी, ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित धस्माना एवं श्री संजू विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने ट्रस्ट के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों को समय पर सहायता प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष अमित धस्माना ने कहा कि जन जागृति (युवा प्रशिक्षण) ट्रस्ट भविष्य में भी इसी प्रकार समाज के कमजोर वर्गों के लिए कार्य करता रहेगा और मानव सेवा को अपना प्रमुख उद्देश्य बनाए रखेगा।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की और ऐसे आयोजन नियमित रूप से करने की अपील की।

33
372 views

Comment