logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सावित्रीबाई फुले जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य रैली के साथ प्रतिभाओं का हुआ सम्मान रिपोर्टर - राजू माली

सावित्रीबाई फुले जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य रैली के साथ प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

खंडार (राजू माली) नारी शिक्षा की प्रणेता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर खंडार नगर में भव्य रैली एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला।
दोपहर 12 बजे रैली श्री जी मंदिर चोपना से रवाना हुई, जो नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होती हुई सम्मान समारोह स्थल तक पहुंची। रैली में समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और नारी शिक्षा, सामाजिक समानता व चेतना का सशक्त संदेश दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सुपुत्र वैभव गहलोत तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अशोक बैरवा ने शिरकत की। अतिथियों ने अपने संबोधन में सावित्रीबाई फुले के संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे मजबूत आधार है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी विकास संस्था सवाई माधोपुर के जिला अध्यक्ष राजेश सैनी ने की। इस अवसर पर माली समाज खंडार अध्यक्ष रमेश सैनी, सम्मेलन समिति अध्यक्ष रामजीलाल माली, सोनू सैनी, राजू माली, महेंद्र माली सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित रहे।
समारोह में शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन छप्पर मोहल्ला स्थित सम्मेलन स्थल पर सामूहिक भोज के साथ हुआ। साथ ही 26 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित सैनी–माली समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर गठित समिति की भी जानकारी दी गई।
पूरे आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा।

24
33 views

Comment