logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भगवान ऋषभ देव की भव्य शोभा यात्रा का हुआ आयोजन हुआ जसवंतनगर में

भगवान ऋषभदेव की भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन, अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट ने किया भावपूर्ण स्वागत

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के संदेश के प्रचार-प्रसार हेतु आचार्य श्री सौभाग्य सागर महाराज जी के पावन सानिध्य में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा 1 जनवरी से प्रारंभ होकर 17 जनवरी को फिरोजाबाद में सम्पन्न होगी।

शोभायात्रा के नगर आगमन पर अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य एवं भावपूर्ण स्वागत किया गया। समाजजनों ने पुष्पवर्षा, जयघोष और मंगलभावों के साथ आचार्य श्री का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट एवं जैन समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
अतुल बजाज, एकांश जैन, आशीष जैन अंकित जैन, अंकुर जैन, इंद्र जैन, मोहित जैन, सचिन जैन, पंकज जैन, सोनू, सौरभ जैन, सोनू जैन, रोहित जैन प्रांशु जैन,सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए।

शोभायात्रा का उद्देश्य जैन धर्म के अहिंसा, संयम और शांति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। इस आध्यात्मिक आयोजन से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया और समाज में धर्म के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ।

67
2970 views

Comment