logo

ताज नेचर वॉक में रिकॉर्ड पर्यटक आवागमन: नववर्ष पर्यटन सीजन में 3,955 से अधिक पर्यटकों ने किया भ्रमण

आगरा के ताज नेचर वॉक में नववर्ष पर्यटन सीजन के दौरान रिकॉर्ड पर्यटक आवागमन दर्ज किया गया। 25 दिसंबर से 4 जनवरी के मध्य 3,955 से अधिक पर्यटकों ने ताज नेचर वॉक का भ्रमण किया, जिसमें 105 विदेशी पर्यटक, 3,611 वयस्क एवं 239 बच्चे शामिल रहे। विशेष रूप से 1 जनवरी को अधिकतम 1,407 पर्यटकों की उपस्थिति दर्ज की गई, जो इस सीजन का सर्वाधिक आंकड़ा रहा। प्रवेश टिकट बिक्री के माध्यम से लगभग ₹2 लाख से अधिक का राजस्व अर्जित हुआ, जो पर्यावरणीय पर्यटन एवं प्रकृति आधारित स्थलों की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) आगरा, श्री राजेश कुमार जी ने आगरा के पर्यावरण प्रेमियों, प्रकृति संरक्षण से जुड़े नागरिकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। ताज नेचर वॉक की हरियाली, समृद्ध जैव विविधता, यमुना नदी का प्राकृतिक दृश्य एवं शांत वातावरण पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण बने रहे। नववर्ष अवसर पर बढ़ी पर्यटक गतिविधियों ने यह सिद्ध किया कि ताज नेचर वॉक न केवल पर्यटन बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति शिक्षा का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है।

11
91 views