logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधायक अनूप सिंह द्वारा दी गई 5 लाख का चेक मुख्यमंत्री ने रांची प्रेस क्लब को सौंपा


दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों के सहायतार्थ विधायक ने दी थी राशि
रांची। बेरमो विधायक अनूप सिंह द्वारा दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों के लिए दी गई राशि आज मुख्यमंत्री द्वारा रांची प्रेस क्लब को सौंप दी गई।

कोरोना की चपेट आकर जान गवाने वाले दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों के सहायतार्थ विधायक अनूप सिंह ने गत 22 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात उन्हें निजी कोष से 5 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा था।

विधायक अनूप सिंह ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि यह राशि रांची प्रेस क्लब को सौपें। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आज यह 5 लाख का चेक रांची प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव जावेद अख्तर और एक्सक्यूटिव कमेटी के सदस्य सुनील कुमार गुप्ता को सौंपा गया।


120
23099 views
20 shares

Comment