logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भीड़ न होने की वजह से रेलवे ने हटाए सारे प्रतिबंध, जंक्शन समेत सभी स्टेशनों पर स्थिति सामान्य

यात्रियों की समान्य आवाजाही होने की वजह से प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, प्रयागराज छिवकी और नैनी जंक्शन पर पौष पूर्णिमा की वजह से लगाए गए तमाम प्रबंध वापस ले लिए गए हैं।
यात्रियों की समान्य आवाजाही होने की वजह से प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, प्रयागराज छिवकी और नैनी जंक्शन पर पौष पूर्णिमा की वजह से लगाए गए तमाम प्रबंध वापस ले लिए गए हैं। रविवार की रात 12:00 तक यह प्रतिबंध लागू होने थे, लेकिन भीड़ न होने की वजह से अब वन वे रूट का भी निर्णय वापस ले लिया गया है। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर भीड़ बढ़ती है तो यह प्रतिबंध एक बार फिर से लगाए जा सकते हैं।

20
926 views

Comment