logo

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था

रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को झकझोर देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। तमनार क्षेत्र में पंचायत के दौरान प्रशासनिक टीम के साथ पहुँची एक महिला पुलिसकर्मी के साथ भीड़ द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आक्रोशित लोगों ने महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी और उसे खेतों के बीच करीब आधा किलोमीटर तक दौड़ाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विवाद कोयला खनन के लिए दी गई जमीन को लेकर चल रहा था। पंचायत के दौरान हालात अचानक बिगड़ गए और भीड़ ने प्रशासनिक टीम का विरोध शुरू कर दिया। इसी दौरान महिला पुलिसकर्मी भी भीड़ के निशाने पर आ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद प्रदेशभर में आक्रोश फैल गया है।

वीडियो में महिला पुलिसकर्मी बेहद घबराई हुई अवस्था में खुद को ढकने की कोशिश करती नजर आ रही है और लोगों से छोड़ देने की गुहार लगाती सुनाई दे रही है। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा बलों, खासकर महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://www.facebook.com/share/r/1FPvVd6oe2/

5
698 views