logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खेत में किसान पर हमला, 10 ग्राम सोने की चेन लूटी* *हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटा, ₹10,000 नकद भी छीने*

*

रायबरेली (महाराजगंज)। थाना क्षेत्र में एक किसान पर हमला कर उससे सोने की चेन और नकदी लूट ली गई। घटना 3 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे हुई, जब किसान अपने खेत में काम कर रहा था।

पीड़ित किसान अभय प्रताप सिंह पुत्र नरसिंह बहादुर सिंह निवासी ग्राम कोटवा मोहम्मदाबाद ने बताया कि वह अपने गेहूं के खेत में खाद डाल रहा था। तभी महेंद्र प्रताप सिंह पुत्र रुद्र प्रताप सिंह, शुभम सिंह, अमन सिंह और दो अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडों से लैस होकर वहां आ गए।

हमलावरों ने अभय प्रताप सिंह पर एक साथ हमला कर दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, उन्हें जमीन पर गिरा दिया गया और बेरहमी से पीटा गया। इस हमले में उनके हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित के अनुसार, हमलावर उनके गले से लगभग 10 ग्राम की सोने की चेन छीनकर ले गए। इसके अलावा, उनकी जेब में रखे 10,000 रुपये नकद भी निकाल लिए गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी।

16
325 views

Comment