logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खरै थाना क्षेत्र में नशीला पदार्थ मिलाकर जानलेवा साजिश का आरोप, FIR दर्ज

खरै थाना क्षेत्र में नशीला पदार्थ मिलाकर जानलेवा साजिश का आरोप, FIR दर्ज

खरै (जिला …) – खरै थाना क्षेत्र के ग्राम दीरपुर से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। थाना खरै में दर्ज FIR संख्या 0005/2026 के अनुसार, नशीला पदार्थ मिलाकर दो सगे भाइयों की जान खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता महावीर पुत्र श्री सीता लहर, निवासी ग्राम दीरपुर, थाना खरै, जिला … (उत्तर प्रदेश) ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई रविन्द्र लहर की शादी 17 दिसंबर 2025 को हुई थी। यह विवाह पिंटू @ फरे लहर पुत्र श्री तुलाराम लहर, निवासी ग्राम दीरपुर, थाना खरै के माध्यम से तय हुआ था।

रविन्द्र की पत्नी प्रियंका कुमारी पुत्री लखन कोरवा, निवासी ग्राम कारी डोर, थाना गुड्डू, जिला लोहरदगा (झारखंड) बताई गई है। शिकायत के अनुसार, 1 जनवरी 2026 की शाम भोजन करने के कुछ ही देर बाद महावीर और रविन्द्र दोनों को तेज चक्कर और अत्यधिक नींद आने लगी, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।

परिजनों का आरोप है कि प्रियंका कुमारी, उसकी सहेलियां मंजू व अंजली तथा सहयोगी भारत पुत्र रामस्वरूप, निवासी ग्राम घाघघोड़ी, थाना टप्पल और बब्बू पुत्र यादराम, निवासी ग्राम दीरपुर, थाना खरै ने आपसी साजिश के तहत खाने में नशीला पदार्थ मिलाया।

हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों की मदद से दोनों को खरै अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद स्थिति में सुधार हुआ। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 123 और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट व गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

27
1533 views

Comment