logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीफार्मा छात्र का किराए के कमरे में मिला शव पिता का आरोप: पेपर देते समय कक्षा से बाहर करने आरोप में परीक्ष

बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित स्पार्क कॉलेज के एक डीफार्मा छात्र का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक छात्र की पहचान श्रावस्ती जनपद के अग्गापुर गांव निवासी 20 वर्षीय राजन के रूप में हुई है। राजन स्पार्क कॉलेज में डीफार्मा प्रथम वर्ष का छात्र था और कॉलेज के पास चेतरा गांव में किराए के कमरे में रहता था। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक उसका कमरा नहीं खुला, तो मकान मालिक बृजेश पुष्कर ने उसे आवाज दी।

कोई जवाब न मिलने पर बृजेश पुष्कर ने रोशनदान से झांका। उन्होंने राजन का शव फंदे से लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल देहात कोतवाली और मृतक के परिजनों को सूचना दी। बेड़नापुर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।

मृतक के पिता मक्खन लाल ने बताया कि राजन हाल ही में एक परीक्षा छूट जाने के कारण परेशान था। उनके अनुसार, राजन को कक्षा से बाहर करने से में परीक्षा नहीं देने दी गई थी। पिता ने यह भी बताया कि मंगलवार सुबह मकान मालिक ने उन्हें बेटे की आत्महत्या की सूचना दी।

परिवार के सदस्यों ने बिहार कोतवाली में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि शिक्षक निष्कर्ष त्रिपाठी और प्रधानाचार्य राकेश भारती ने राजन को परीक्षा नहीं देने दिया और उसे प्रताड़ित कर भगा दिया। परिजनों का कहना है कि इसी प्रताड़ना से आहत होकर राजन ने रात में फांसी लगा ली।

हालांकि, इस मामले में कॉलेज प्रबंधन ने नकल के आरोपों को गलत बताया है।। देहात कोतवाली ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

75
1513 views

Comment