logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत अरौल में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान हेल्पलाइन नंबरों व महिला कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी



डिस्ट्रिक हेड | राहुल द्विवेदी

कानपुर। मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत बुधवार 07 जनवरी 2026 को थाना अरौल, कमिश्नरेट कानपुर नगर की मिशन शक्ति/एंटीरोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कस्बा अरौल में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान टीम ने महिलाओं को नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 112 एवं 181 की जानकारी दी। इसके साथ ही UPCOP ऐप के माध्यम से मिलने वाली जन सुविधाओं तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म—व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम—के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी बताया गया।
महिला सशक्तिकरण के तहत राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें
सामूहिक विवाह योजना
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
निराश्रित महिला पेंशन योजना
शामिल हैं। इसके अलावा कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम एवं घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान एंटीरोमियो टीम द्वारा कस्बा अरौल में सतत भ्रमणशील रहते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई और उन्हें चेतावनी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

25
137 views

Comment