logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत खैराचातर के महाबीर चौक स्थित चिंटू शू सेंटर में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर कुल 80.25 लीटर अवैध शराब को किया जब्त

कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत खैराचातर के महाबीर चौक स्थित चिंटू शू सेंटर में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर कुल 80.25 लीटर अवैध शराब को किया जब्त

बोकारो : सहायक आयुक्त उत्पाद, बोकारो के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने बोकारो जिला के कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत खैराचातर स्थित महाबीर चौक के पास चिंटू शू सेंटर में छापामारी की गई। छापामारी के दौरान *दुकान से विभिन्न ब्रांड की अवैध विदेशी शराब बरामद* की गई। मौके से *अनीश कुमार जायसवाल को गिरफ्तार* किया गया है। *बरामद शराब को विधिवत जब्त करते हुए संबंधित धाराओं के तहत अग्रेत्तर कानूनी कार्रवाई* की जा रही है।

*जब्त सामग्री का विवरण इस प्रकार है :-*

- Iconiq White 375 ml – 35 पीस

- Iconiq White 180 ml – 96 पीस

- McDowell’s No.1 375 ml – 25 पीस

- McDowell’s No.1 180 ml – 48 पीस

- Sterling B7 375 ml – 34 पीस

- Royal Stag 180 ml – 56 पीस

- Royal Stag 375 ml – 24 पीस

*कुल जब्त मात्रा: 80.25 लीटर*

इस छापामारी अभियान में *विजय कुमार पाल, निरीक्षक उत्पाद बोकारो, सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक उत्पाद सदर सह तेनुघाट, महेश दास, अवर निरीक्षक उत्पाद चंद्रपुरा सह बेरमो अंचल एवं अधीनस्थ उत्पाद बल* शामिल थे।

उत्पाद विभाग द्वारा *अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई* जारी है।

22
486 views
1 shares

Comment