logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीपल मैन डॉ सिंह का अहमदाबाद दौरा: ग्रीन डेवलपमेंट पर सार्थक संवाद


📍अहमदाबाद गुजरात खास खबर प्रकाशित -

यहां हरित विकास, टिकाऊ व्यापार और राष्ट्र निर्माण एक साथ संभव हैं।

अहमदाबाद। विशेष संवाददाता

अहमदाबाद में Nestoria Group के कार्यालय में आयोजित एक यादगार और प्रेरक मुलाकात में, डॉ. रघुराज प्रताप सिंह (पीपल मैन ऑफ इंडिया) ने धोलेरा SIR को भारत के भविष्य का हरित विकास, टिकाऊ व्यापार और राष्ट्र निर्माण का केंद्र बताते हुए उसकी वैश्विक महत्वता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर Nestoria Group के वरिष्ठ नेतृत्व, विशेष रूप से श्री प्रताप सिंह तोमर जी और धोलेरा SIR में प्रतिष्ठित पहचान रखने वाले श्री शिव कुमार तोमर जी, ने डॉ. रघुराज प्रताप सिंह का पौधा भेंट कर, शॉल और स्मृति-चिह्न के साथ सम्मान किया। यह सम्मान हरित विकास, दीर्घकालिक निवेश और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक माना जायेगा डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने अपने विचार साझा करते हुए कहा: “धोलेरा SIR भारत का भविष्य है। यहां हरित विकास, टिकाऊ व्यापार और राष्ट्र निर्माण एक साथ संभव हैं। Nestoria Group और Peepal Man का यह विज़न निवेशकों और उद्योग जगत के लिए नया अवसर प्रस्तुत करेगा ”
उन्होंने आगे कहा कि धोलेरा SIR प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विज़न के अनुरूप विकसित किया जा रहा है, और यह केवल एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक ऐसा केंद्र है जहां उद्योग, पर्यावरण और विकास साथ चल सकते हैं।
“जब विकास प्रकृति के साथ संतुलित होता है, तभी राष्ट्र निर्माण मजबूत और टिकाऊ बनता है,” उन्होंने जोड़ते हुए कहा। इस मुलाकात में अहमदाबाद के प्रख्यात एस्ट्रोलॉजर डॉ. नितिन मुनोट जैन, और उदयपुर से पधारे श्री राजेंद्र कछावाह जी एवं श्री राहुल जी भी उपस्थित रहे, साथ ही Nestoria Group की पूरी टीम ने भी गरिमा बढ़ाई। प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि समूह धोलेरा SIR में ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर, सतत रियल एस्टेट और दीर्घकालिक निवेश रणनीति के साथ कार्य कर रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ व्यापारिक मजबूती, आर्थिक प्रगति और निवेशकों के लिए सुरक्षित अवसर सुनिश्चित हो सके। विशेषज्ञों का मानना है कि यह संवाद धोलेरा SIR को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों के लिए प्रमुख हब बनाने में मदद करेगा और यह रियल एस्टेट उद्योग, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण के बीच संतुलन का प्रेरक उदाहरण बनेगा।

मीडिया पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश

55
2239 views

Comment