logo

भाकियू भानु बिलसंडा ब्लॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने गयाप्रसाद एवं बिष्नु दयाल ग्राम अध्यक्ष कार्यकताओं में हर्ष की लहर।


पीलीभीत बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राजपूत व बिलसंडा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश प्रताप यादव के नेतृत्व में भाकियू भानु संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य लगातार प्रगतिशील बना हुआ नजर आ रहा है इसी उपलक्ष्य में पदाधिकारियों ने गयाप्रसाद को बिलसंडा ब्लॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर और बिष्नु दयाल को नवदिया मरौरी के ग्राम अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है पदाधिकारियों ने उन्हें मनोनीत पत्र सौंप दिया है। साथ ही कार्यकर्ताओं को मनोनीत पत्र सौपते हुए संगठन की जिम्मेदारी प्रदान की गई है।जिस कारण संगठन के पदाधिकारियों ने सभी को धन्यवाद किया है। कार्यकर्ताओं के मनोनीत किए जाने से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल व्याप्त है। इस मनोनयन को संगठन की जमीनी मजबूती तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।सभी कार्यकर्ता लंबे समय से भाकियू भानु से जुड़े रहे और किसानों, मजदूरों व जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सदैव सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने संगठन के माध्यम से अनेक महत्वपूर्ण जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए आम जनता की आवाज़ को मजबूती प्रदान की है।मनोयनन की सूचना मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल छा गया और उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ देने का सिलसिला शुरू हो गया। क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया कि मनोनीत कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा किसानों और आम जनता के हित में संघर्ष को नई दिशा और गति मिलेगी।इस अवसर पर नवनियुक्त ब्लॉक व ग्राम स्तरीय कार्यकर्ताओं ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने हम लोगों पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगे। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर किसानों, मजदूरों और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की बात कही है।मनोयनन के पश्चात क्षेत्र में भाकियू भानु की गतिविधियों में और अधिक तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

8
23 views