logo

बड़ी खबर:-हल्द्वानी में काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह नें गोली मारकर की आत्महत्या, पत्नी व पुत्र हुए घायल ऊधम सिंह नगर पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए।

ऊधम सिंह नगर:-काशीपुर के किसान ने हल्द्वानी में गौलापार के पास होटल में बीती रात्रि खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उक्त किसान सुखवंत सिंह ने एक वीडियो जारी करते हुए 4 करोड़ के फ़्रॉड की बात कही है। उसने कई लोगों के नाम लेते हुए उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के पुलिस अधिकारी सहित एसओ व उपनिरीक्षक पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार से सीबीआई जाँच की मांग व अपने अंगो को बेचकर रुपयों को देने की बात कही है। वहीं उक्त किसान सुखवंत सिंह ने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा किया है।

बड़ा सवाल यह है की अब इस गंभीर प्रकरण पर सरकार और पुलिस विभाग क्या करता है??

117
6356 views