logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार के मधेपुरा में कुंदन और चंदन नामक दो अपराधियों ने एक विधवा मुस्लिम महिला के साथ गैंगरेप कर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। बीती 3 जनवरी की रात दोनों

बिहार के मधेपुरा में कुंदन और चंदन नामक दो अपराधियों ने एक विधवा मुस्लिम महिला के साथ गैंगरेप कर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। बीती 3 जनवरी की रात दोनों आरोपियों ने हिना परवीन नाम की 30 वर्षीय विधवा मुस्लिम महिला को उसकी झोपड़ी से बंदूक की नोक पर अगवा किया। अगवा करने के बाद अपराधी उसे करीब 500 मीटर दूर एक फूस के मकान में ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। दुष्कर्म के बाद दोनों ने महिला की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। हिना परवीन के छह छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनके पति मोहम्मद अताबुल की एक वर्ष पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद हिना परवीन मेहनत-मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। अब ये बच्चे माता-पिता दोनों से वंचित हो गए हैं।

27
1516 views

Comment