logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम जनपद बाराबंकी आगमन पर राज्य मंत्री ने किया भव्य स्वागत ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम बाराबंकी आगमन पर स्वागत के लिए अहमदपुर टोल प्लाजा पर राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब।

अहमदपुर, बाराबंकी। आज का दिन दरियाबाद विधानसभा वासियों के लिए विशेष रहा। सुबह से ही योगी, मोदी, पंकज चौधरी जिंदाबाद के नारों से अहमदपुर टोल प्लाजा क्षेत्र गुंजायमान रहा। हर ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आने का हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। दोपहर लगभग एक बजकर तीस मिनट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला अहमदपुर टोल प्लाजा पहुँचा जहाँ पर खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को माला पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं, आमजनमानस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर फूलों की वर्षा की। बुल्डोजर से भी फूलों की वर्षा की गई। क्षेत्रीय पुलिस बल चौकी प्रभारी अहमदपुर आलोक सिंह, सी ओ सौरभ श्रीवास्तव, बदोसराॅय कोतवाल अजीत विद्यार्थी, एस आई सालिक राय सहित भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा। इस अवसर पर प्रमोद तिवारी, मुलायम सिंह यादव, सूर्य प्रकाश शुक्ला, गंगा प्रसाद दीक्षित, रवि सिंह, आशीष सिंह, सौरभ दीक्षित, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, राज कुमार, जगदम्बा सिंह, संजय अवस्थी सहित आमजन की उपस्थिति रही।

56
1369 views

Comment