logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टिटवाला में अखण्ड श्रीरामचरित मानस पाठ का भव्य आयोजन!

मांडा-टिटवाला!
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की महती कृपा से इस वर्ष भी गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित अखण्ड श्रीरामचरित मानस पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। इस पावन धार्मिक आयोजन का उद्देश्य राम नाम के माध्यम से समाज में सद्भाव, शांति और संस्कारों का प्रसार करना है।

यह आयोजन दिनांक 25 जनवरी 2026, रविवार को प्रातः 6 बजे से अखण्ड श्रीरामचरित मानस पाठ के शुभारंभ के साथ प्रारंभ होगा। वहीं, दिनांक 26 जनवरी 2026, सोमवार को शाम 4 बजे से पूर्णाहुति, हवन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन निर्माणाधीन श्री देव नर्मदेश्वर शिव मंदिर, गणेश कॉलोनी, सांगोड़ा रोड,एस जी टी स्कूल के सामने, नियर 90 फीट रोड, मांडा-टिटवाला (पश्चिम) में किया जाएगा।

इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन श्री रामकृष्ण सेवा मंडल द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं रामभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

अध्यक्ष:- अरविंद तिवारी जी,
आयोजक मंडल में राजेश दुबे, पं. विनय मिश्रा, सुरेश मिश्रा, अजय मिश्रा, अमित त्रिपाठी, दिलीप तिवारी, विनोद तिवारी, विनय तिवारी, गौरव सिंह, मुकुंद मिश्रा, पवन मिश्रा, नागेंद्र मिश्रा, विपिन दुबे, विजय यादव, सुशील जायसवाल, सुनील मिश्रा, इंदल यादव, चंद्रमणि पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनेक समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग सराहनीय रहा है।

संपर्क सूत्र :-
अजय मिश्रा – मो. 8080844244
अमित त्रिपाठी – मो. 9920019452
अरविंद तिवारी – मो. 9222176390
राजेश दुबे – मो. 9867895521
दिलीप तिवारी – मो. 9076929331
गौरव सिंह – मो. 8108787250

45
1791 views

Comment