logo

**न्यूज़ परिक्रमा** 👉👉नगर निगम की बदहाल व्यवस्था-जन्म–मृत्यु और टैक्स विभाग में रोज़ उमड़ रही भीड़-लंबी लाइनों में खड़ी जनता परेशान

👉👉नगर निगम की बदहाल व्यवस्था-जन्म–मृत्यु और टैक्स विभाग में रोज़ उमड़ रही भीड़-लंबी लाइनों में खड़ी जनता परेशान-काम नहीं होने से बढ़ रहा आक्रोश...
✔️सहारनपुर : नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल - नगर निगम के जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र और टैक्स विभाग में भारी भीड़ उमड़ी हुई है- आम जनता को घंटों लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है - लेकिन इसके बावजूद काम नहीं हो पा रहा - हालात ऐसे हैं कि जो लोग आज लाइन में लगते हैं, उन्हें अगले दिन फिर से उसी लाइन में खड़ा होना पड़ता है - इससे लाइन कम होने के बजाय और लंबी होती जा रही है - लोगों का आरोप है कि बिना दलाली और पैसे दिए कोई भी काम नहीं किया जा रहा - नगर निगम के अधिकारी जहां भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की बात करते हैं, वहीं जमीनी हकीकत इसके उलट नजर आ रही है - मुख्यमंत्री के ज़ीरो टॉलरेंस के नारे के बावजूद नगर निगम की यह स्थिति जनता में नाराजगी पैदा कर रही है!!ll

0
167 views