logo

जमशेदपुर : तैलिक साहू महासभा ने पारिवारिक मिलन समारोह के लिए विधायक को दिया निमंत्रण

तैलिक साहू महासभा ने पारिवारिक मिलन समारोह के लिए विधायक को दिया निमंत्रण

जमशेदपुर (झारखंड)। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर का आगामी 18 जनवरी रविवार को सिदगोड़ा सोन मंडप में होने वाले पारिवारिक मिलन समारोह एवं वन भोज के लिए जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू को निमंत्रण देते हुए अभिवादन किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी तेली समाज के लोगों का जुटान होगा।

जिसमें समाज की मजबूती पर विचार विमर्श किया जाएगा। 18 को होने वाले कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, तेली समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू, धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो, बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भी आने की संभावना हैं। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिला के जिला अध्यक्ष को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है।

निमंत्रण देने वाले में मुख्य रूप से जिला के महामंत्री पप्पू साहू, जिला सचिव अशोक साहू, क्षेत्रीय अध्यक्ष उमेश साहू आदि मौजूद थे।

16
1687 views