logo

दिनांक 09.01.2026 को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल, श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना फजलगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वा

*दिनांक 09.01.2026 को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल, श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना फजलगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई, पुलिस बल की उपस्थिति एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। महोदय ने थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव तथा आमजन से शालीन एवं*


*संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए। इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा फजलगंज चौराहे से पुलिस बल के साथ पैदल गश्त प्रारंभ की गई, जो गुमटी न. -5 मार्केट व थाना फजलगंज अन्य बाजारों से होते हुए संपन्न हुई। पैदल गश्त के दौरान महोदय ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की सतर्कता का संदेश दिया। महोदय द्वारा पुलिस बल को सतत गश्त, सतर्क निगरानी एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए गए ।निरीक्षण एवं पैदल गश्त के दौरान थाना प्रभारी फजलगंज उपस्थित रहे।
UP Police


🚨*पत्रकार = शिवम कुमार अस्थाना*🚨
🚨*ऑल इंडिया न्यूज उत्तर प्रदेश*🚨
🚨*सोशल मीडिया नेटवर्क*🚨
🚨*Aimamedia.org*🚨

1
2816 views