logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विवेकानंद जयंती के अवसर पर निकली शोभा यात्रा

हजारीबाग

रामकृष्ण शारदा आश्रम विवेकानंद सेंट्रल स्कूल, हजारीबाग में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन नए अंदाज में किया गया। इस मौके पर विवेकानंद सेंट्रल स्कूल और बीएड कॉलेज के विद्यार्थी एवं शिक्षकों द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई।

इस शोभा यात्रा का मार्गदर्शन एन सी सी की टोली ने किया जिसे खेल के शिक्षक चंदन कुमार के द्वारा ट्रेनिंग दी गई थी। इस यात्रा में बाल रूप में स्वामी विवेकानंद देखने को भी मिले। सभी शिक्षकों दे द्वारा स्वदेश मंत्र का उच्चारण करते हुए शोभा यात्रा की शोभा को बढ़ाया गया। शिक्षकों की मंडली में विवेक सिंह, अभिषेक वर्मा, डब्लू सिंह, उमेश प्रसाद, नीतीश कुमार, अजय मंडल, अजित कुमार , रवि कुमार एवं अन्य शामिल थे।

शोभा यात्रा को विद्यालय से लेकर नगर का महत्वपूर्ण बंशीलाल चौक होते हुए वापस विद्यालय तक लाया गया। झांकी में स्वामी विवेकानंद की सुसज्जित प्रतिमा का प्रदर्शन भी किया गया।

26
1582 views

Comment