logo

खटीमा - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरायणी कौतिक मेले का किया शुभारंभ, विकास योजनाओं की घोषणाएं #upendrasingh

खटीमा - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊँ सांस्कृतिक उत्थान मंच, खटीमा द्वारा आयोजित पारंपरिक उत्तरायणी कौतिक मेले का विधिवत शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति से मिले स्नेह, आशीर्वाद और आत्मीयता के लिए सहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी पर्व का महत्व केवल आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह पर्व हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन दर्शन का प्रतीक है, जिसे संरक्षित और संवर्धित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज भारत न केवल विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, बल्कि सनातन संस्कृति के गौरव को भी वैश्विक मंच पर पुनः प्रतिष्ठित कर रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना सरकार का लक्ष्य है और यह लक्ष्य केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का “विकल्प रहित संकल्प” है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में काशीपुर मेयर श्री दीपक बाली, श्री विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रामेश चंद्र जोशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

0
163 views