logo

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज गठित करेगा नगर समन्वय समिति, विकास को मिलेगी गति

झालावाड़| गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को ब्रह्म घाट पर आयोजित की गई। बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों एवं पदाधिकारियों ने ‘नगर समन्वय समिति’ के गठन करने का निर्णय लिया।
महासभा के निवर्तमान जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि बैठक में निवर्तमान राष्ट्रीय संगठन मंत्री मोहनलाल शर्मा, मनमोहन शर्मा, दिनेश शर्मा भवानीमंडी, पूर्व प्रदेश सचिव महावीर गौतम, खानपुर सारोला परिक्षेत्र अध्यक्ष गजेंद्र गौतम, झालरापाटन अध्यक्ष बृजेश गौतम तथा निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव युवक संघ राजेंद्र शर्मा ने मार्गदर्शन प्रदान किया। नवगठित नगर समन्वय समिति में बिरधीचंद शर्मा, विश्वास जोशी, भूपेंद्र दुबे, जगेंद्र गौतम, महेश शर्मा, डॉ. हेमंत शर्मा, अशोक शर्मा, चंद्रशेखर श्रोत्रिय, सुहास शर्मा, सुभाष श्रोत्रिय, विजय जोशी एवं स्वदेश शर्मा को मनोनीत किया गया।
समिति की कार्ययोजना के तहत आगामी महर्षि गौतम प्राकट्य महोत्सव अब ‘गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, झालावाड़’ के नाम से सामूहिक रूप से मनाया जाएगा। साथ ही, संस्थागत पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए समिति वर्तमान हितकारिणी एवं उत्थान समिति के दस्तावेजों का विधिक अध्ययन कर निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की दिशा में कार्य करेगी। समाज की प्रमुख संपत्तियों ब्रह्म घाट, गौतम वाटिका एवं महर्षि गौतम भवन (मंगलपुरा) के प्रबंधन के साथ-साथ समिति मदन मोहन जी ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी एवं ट्रस्ट सदस्यों के साथ समन्वय कर चुनाव एवं विकास कार्यों को गति देगी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष वैभव जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Aima media jhalawar














6
475 views