logo

वसई–विरार में महायुति के प्रचार को मिली नई ऊर्जा, मैथिली ठाकुर के आगमन से बढ़ा उत्साह

वसई–विरार में महायुति के प्रचार को मिली नई ऊर्जा, मैथिली ठाकुर के आगमन से बढ़ा उत्साह

वसई–विरार, मुंबई।
बिहार के अलीनगर की विधायक एवं प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर के नायगांव आगमन से महायुति के चुनाव प्रचार को नई ऊर्जा मिली। उनके पहुंचते ही क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
जनसभा को संबोधित करते हुए मैथिली ठाकुर ने महायुति के उम्मीदवारों के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए मजबूत नेतृत्व आवश्यक है। उनके संबोधन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।
मैथिली ठाकुर की लोकप्रियता और उनकी प्रभावशाली मौजूदगी से महायुति के प्रचार को मजबूती मिली है। जनसभा के बाद कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह चरम पर दिखाई दिया, जिससे आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

निशांत शर्मा
नालासोपारा
पालघर महाराष्ट्र मुंबई

0
110 views