श्री श्याम सेवा समिति द्वारा मकरसंक्रांति पर खिचड़ी भोज का आयोजन
खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन।
ईंटों (जालौन)-
मकर संक्रांति के पर्व पर कुठौद ब्लाक के ग्राम ईंटों में श्री श्याम सेवा समिति द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। श्री श्याम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा सैकड़ों लोगों को चाय खिचड़ी वितरण की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ रामगोविन्द रेजा ने बाबा श्याम के पूजन के साथ किया। कार्यक्रम आयोजक कान्हा रेजा हैपी रेजा ने कन्या पूजन कर खिचड़ी भोज का वितरण किया। नव वर्ष पर भी गिरिराज समिति ईंटो के संभ्रांत सदस्यों एवं श्याम समिति के सदस्यों द्वारा हलुआ छोला का वितरण किया गया था। मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी का वितरण किया गया